टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Xiaomi ने अपने अपकमिंग स्मार्टफोन Redmi R80 5G और Redmi R80m 5G को लॉन्च से पहले चाइना वेबसाइट में लिस्ट कर दिया है। इस लिस्टिंग में कंपनी के अपकमिंग स्मार्टफोन की प्राइसिंग, कलर ऑप्शन और स्पेसिफिकेशन्स शेयर किए हैं। रेडमी के दोनों स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट और 6.9-इंच डिस्प्ले मिलेगी। Redmi R80 5G को तीन वेरिएंट और Redmi R80m 5G को दो वेरिएंट में लॉन्च किया जाएगा। रेडमी के इन स्मार्टफोन 13-मेगापिक्सल रियर कैमरा और 6,000mAh बैटरी से लैस होंगे।