Tech
भूलने की बीमारी होगी दूर! WhatsApp पर आ सकता है ये कमाल का फीचर, चैट में ही मिलेगा अलर्ट
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। WhatsApp ने कथित तौर पर एक नए फीचर की टेस्टिंग शुरू कर दी है जो यूजर्स को उनके कॉन्टैक्ट्स के बर्डडे की याद दिलाएगा। WhatsApp for Android के एक नए बीटा वर्जन में देखे गए इस अपडेट के साथ, ये इ
लेखक Saket Singh Baghel50K पढ़े गए

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। WhatsApp ने कथित तौर पर एक नए फीचर की टेस्टिंग शुरू कर दी है जो यूजर्स को उनके कॉन्टैक्ट्स के बर्डडे की याद दिलाएगा। WhatsApp for Android के एक नए बीटा वर्जन में देखे गए इस अपडेट के साथ, ये इंस्टैंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म यूजर को एक इन-एप नोटिफिकेशन भेजेगा जब उनके किसी कॉन्टैक्ट का बर्थडे होगा। इसके अलावा, कंपनी सभी बर्थडे की लिस्ट के साथ एक नया डेडिकेटेड सेक्शन भी पेश कर सकती है। इस फंक्शनैलिटी को इनेबल करने के लिए, कंपनी कथित तौर पर उस डेटा का इस्तेमाल कर रही है जिसे उसने कुछ मार्केट्स में एक रेगुलेटरी मैंडेट के तहत कलेक्ट किया था। रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि डेट ऑफ बर्ड शुरुआत में प्लेटफॉर्म द्वारा केवल एज वेरिफिकेशन के लिए कलेक्ट की गई थीं।




