टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Meta ने आखिरकार अपना Muse Image मॉडल लॉन्च कर दिया है, जो इसकी नई बनी टीम Meta Superintelligence Labs द्वारा डेवलप किया गया पहला इमेज जनरेशन मॉडल है। कंपनी ने Muse Video का भी प्रीव्यू दिखाया है, जो एक नया AI पावर्ड वीडियो जनरेशन मॉडल है। उम्मीद है कि इसे आने वाले महीनों में क्रिएटर्स और Meta AI यूजर्स के लिए रोलआउट किया जाएगा। Meta अपनी AI कैपेबिलिटीज को Meta AI, Instagram, WhatsApp और Facebook पर भी एक्सपांड कर रहा है।