टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Skullcandy ने Bose के साथ पार्टनरशिप में Method 360 ANC ट्रू वायरलेस स्टीरियो ईयरफोन्स भारत में लॉन्च कर दिए हैं। इन नए ईयरबड्स में Sound by Bose, हाइब्रिड एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन, ब्लूटूथ 5.3 कनेक्टिविटी और चार्जिंग के साथ 40 घंटे तक की बैटरी लाइफ मिलती है। ये मल्टीपॉइंट पेयरिंग, Google Fast Pair और कंपैनियन एप इंटीग्रेशन को भी सपोर्ट करते हैं। Skullcandy Method 360 ANC एक सीमित समय के इंट्रोडक्टरी प्राइस पर उपलब्ध है। हालांकि, कंपनी ने इसकी रेगुलर रिटेल प्राइस की भी पुष्टि कर दी है।