Tech
क्या बंद हो जाएगी Samsung की सबसे पॉपुलर Galaxy Z Flip सीरीज? जानें डिटेल
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Samsung ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि कर दी है कि वह इसी महीने Galaxy Unpacked 2026 होस्ट करने जा रहा है। इस इवेंट में, ब्रांड द्वारा नेक्स्ट जनरेशन के फोल्डेबल्स- Galaxy Z Fold 8, Z Flip 8 और नय
लेखक Saket Singh Baghel16K पढ़े गए

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Samsung ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि कर दी है कि वह इसी महीने Galaxy Unpacked 2026 होस्ट करने जा रहा है। इस इवेंट में, ब्रांड द्वारा नेक्स्ट जनरेशन के फोल्डेबल्स- Galaxy Z Fold 8, Z Flip 8 और नया Galaxy Z Fold 8 Ultra पेश किए जाने की उम्मीद है। वैसे, ये साल काफी पावर पैक्ड लग रहा है, लेकिन टिप्स्टर Ice Universe के एक नई लीक के मुताबिक Samsung अगले साल Galaxy Z Flip सीरीज को बंद कर सकता है। हालांकि, Samsung द्वारा इस रिपोर्ट की पुष्टि नहीं की गई है और फिलहाल इस जानकारी को केवल एक कयास के रूप में देखा जाना चाहिए।



