टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Realme Narzo 100x 5G जल्द ही भारत में लॉन्च होगा। कंपनी ने इस हैंडसेट को ऑनलाइन टीज करना शुरू कर दिया है। इस अपकमिंग स्मार्टफोन के Realme Narzo 100 सीरीज में शामिल होने की उम्मीद है, जिसने हाल ही में Realme Narzo 100 Lite 5G के साथ देश में डेब्यू किया था। वैसे, Realme ने अभी तक लॉन्च डेट या स्पेसिफिकेशन्स की घोषणा नहीं की है, लेकिन टीजर से हैंडसेट के रियर डिजाइन और इसकी पोजीशनिंग की शुरुआती झलक मिलती है, जिसे 'Non-Stop Power, Loading Soon!' टैगलाइन के साथ प्रमोट किया जा रहा है।