टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Nothing ने शुक्रवार को अपने अगले प्रोडक्ट की लॉन्च डेट अनाउंस कर दी है। हालांकि, UK के इस ब्रांड ने अभी तक इसका ऑफिशियल नेम रिवील नहीं किया है, लेकिन माना जा रहा है कि ये कंपनी का पहला AI-बेस्ड डिवाइस होगा। Nothing ने एक पोस्टर भी शेयर किया है जिसमें इसके डिजाइन की हल्की झलक देखने को मिलती है। ये लॉन्च AI-पावर्ड हार्डवेयर की एक नई कैटेगरी में Nothing की एंट्री साबित हो सकता है। फिलहाल कंपनी के प्रोडक्ट पोर्टफोलियो में स्मार्टफोन और ईयरफोन शामिल हैं।