Tech
सिर्फ ₹18,999 में Realme का 8000 mAh बैटरी वाला 5G फोन, MediaTek प्रोसेसर और 144Hz डिस्प्ले
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। अगर आप भी नया 5G फोन खरीदने की सोच रहे हैं तो फ्लिपकार्ट पर Realme का 8000mAh बैटरी वाला 5G फोन इस वक्त काफी सस्ता मिल रहा है। कंपनी का realme P4R 5G डिवाइस ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर ₹1
लेखक Sameer Saini11K पढ़े गए

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। अगर आप भी नया 5G फोन खरीदने की सोच रहे हैं तो फ्लिपकार्ट पर Realme का 8000mAh बैटरी वाला 5G फोन इस वक्त काफी सस्ता मिल रहा है। कंपनी का realme P4R 5G डिवाइस ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर ₹18,999 की कीमत में बैंक ऑफर्स के साथ मिल रहा है। इस फोन की खासियत इसकी बड़ी बैटरी है, जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट भी करती है।
साथ ही इस फोन में 144Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट वाला डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर और 50MP का रियर कैमरा भी मिल रहा है। ये डिवाइस Android 16 पर बेस्ड realme UI 7.0 पर रन कर रहा है।



