Tech
Noise ने की स्क्रीनलेस वियरेबल सेगमेंट में एंट्री, REP Band भारत में लॉन्च; होगी 24 घंटे हेल्थ ट्रैकिंग
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Noise ने भारत में अपने पहले स्क्रीनलेस वियरेबल के तौर पर REP Band लॉन्च किया है, जो कंटीन्यूअस हेल्थ ट्रैकिंग पर फोकस करने वाले एक नए प्रोडक्ट सेगमेंट में कंपनी की एंट्री को दिखाता है। ये विय
लेखक Saket Singh Baghel27K पढ़े गए

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Noise ने भारत में अपने पहले स्क्रीनलेस वियरेबल के तौर पर REP Band लॉन्च किया है, जो कंटीन्यूअस हेल्थ ट्रैकिंग पर फोकस करने वाले एक नए प्रोडक्ट सेगमेंट में कंपनी की एंट्री को दिखाता है। ये वियरेबल NoiseFit एप के जरिए बिना किसी सब्सक्रिप्शन के हेल्थ मैट्रिक्स और AI-सपोर्टेड वेलनेस इनसाइट्स का एक्सेस ऑफर करता है। ये स्टेनलेस स्टील बॉडी, 10 दिनों की बैटरी लाइफ और 24x7 बायोमेट्रिक मॉनिटरिंग के सपोर्ट के साथ आता है। Noise REP Band में ऑटोमैटिक वर्कआउट डिटेक्शन, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और वाटर रेजिस्टेंस भी शामिल हैं। देश में इस डिवाइस के लिए प्री-बुकिंग अब शुरू हो गई है।



