Tech
भारी विरोध के बाद बैकफुट पर Meta, Instagram की तस्वीरों से AI इमेज बनाने वाला विवादित फीचर लिया वापस
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Facebook की पैरेंट कंपनी Meta ने घोषणा की है कि वह आधिकारिक तौर पर एक कॉन्ट्रोवर्शियल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) फीचर को वापस ले रही है, जो यूजर्स को पब्लिक Instagram अकाउंट्स की फोटोज का इस
लेखक Saket Singh Baghel46K पढ़े गए

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Facebook की पैरेंट कंपनी Meta ने घोषणा की है कि वह आधिकारिक तौर पर एक कॉन्ट्रोवर्शियल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) फीचर को वापस ले रही है, जो यूजर्स को पब्लिक Instagram अकाउंट्स की फोटोज का इस्तेमाल करके कस्टम इमेजेस जनरेट करने की सुविधा देता था। सोशल मीडिया दिग्गज ने खुले तौर पर स्वीकार किया है कि इस टूल के डिजाइन और प्राइवेसी सेटिंग्स ने पब्लिक सेंटिमेंट को समझने में भारी भूल की। ये अनाउंसमेंट प्राइवेसी एडवोकेट्स और हॉलीवुड टैलेंट एजेंसियों की तरफ से दुनिया भर में हुए भारी विरोध के बाद आई है।



