टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। ऐसा लगता है कि Meta के लिए काफी बुरे दिन चल रहे हैं। भारत के रेगुलेटरी प्रेशर के बाद, अब यूरोपियन कमिशन ने ब्रांड पर Digital Services Act (DSA) का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है। आयोग का कहना है कि Instagram और Facebook को इस तरह से डिजाइन किया गया है जो यूजर्स, खास तौर पर टीनएजर्स को नकारात्मक रूप से प्रभावित करता है। ये शुरुआती निष्कर्ष लगभग दो साल पहले शुरू की गई एक जांच का हिस्सा हैं, जिसमें ये देखा जा रहा था कि क्या Meta ने अपने प्लेटफॉर्म्स से जुड़े जोखिमों को कम करने के लिए पर्याप्त कदम उठाए हैं या नहीं।