टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Reliance Jio ने भारत में एक नया एंटरटेनमेंट-बेस्ड रिचार्ज प्लान पेश किया है, जो सब्सक्राइबर्स को JioTV मोबाइल एप के जरिए 1,000 से ज्यादा TV चैनल्स का एक्सेस दे रहा है। ये लेटेस्ट बजट-फ्रेंडली प्लान Jio प्रीपेड और पोस्टपेड दोनों सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है। JioTV Pro Pack में वॉयस कॉलिंग, SMS या मोबाइल डेटा के बेनिफिट्स शामिल नहीं हैं। इस नए 55 रुपये वाले JioTV Pro Pack में 150 से ज्यादा प्रीमियम चैनल्स का एक्सेस मिलता है। हालांकि, JioStar और Sony के लाइव स्पोर्ट्स चैनल्स को इस प्लान के साथ एक्सेस नहीं किया जा सकेगा।