Tech
ऑनलाइन रेल टिकट बुकिंग करना होगा आसान और फास्ट, IRCTC ला रहा है नई वेबसाइट
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय रेलवे की ऑनलाइन टिकट बुकिंग के लिए जल्द नई वेबसाइट आने वाली है। आईआरसीटीसी को लेकर खबर है कि वह जल्द ही नई वेबसाइट का बीटा वर्जन पेश करने वाला है। नई वेबसाइट में ग्राहकों को पहले की तर
लेखक Digital Desk12K पढ़े गए

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय रेलवे की ऑनलाइन टिकट बुकिंग के लिए जल्द नई वेबसाइट आने वाली है। आईआरसीटीसी को लेकर खबर है कि वह जल्द ही नई वेबसाइट का बीटा वर्जन पेश करने वाला है। नई वेबसाइट में ग्राहकों को पहले की तरह स्लो इंटरफेस, बार-बार उलझाने वाले कैप्चा और पॉप्स का सामना नहीं करना पड़ेगा। आईआरसीटीसी की नई वेबसाइट के बीटा वर्जन का रेलवे के टॉप ऑफिशियल और एमएनआईटी जयपुर के छात्रों ने रिव्यू किया है।
रेलवे अधिकारियों और छात्रों इसमें कुछ बग्स के बारे में जानकारी दी है। इन बग्स को फिक्स करने के बाद जल्द इस वेबसाइट का पब्लिक बीटा जारी किया जा सकता है। संभव है कि 15 जुलाई तक इस वेबसाइट का पब्लिक बीटा जारी हो सकता है।



