टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। एप्पल हर बार की तरह इस बार भी सितंबर महीने में अपनी नई iPhone 18 सीरीज लॉन्च कर सकता है। सीरीज में फ्लैगशिप स्मार्टफोन iPhone 18 Pro Max भी शामिल होने की उम्मीद है। हालांकि लॉन्च से काफी पहले ही इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन की कीमत को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। नई रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बार फोन की कीमत पहले के मुकाबले काफी ज्यादा हो सकती है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, बढ़ती मैन्युफैक्चरिंग कॉस्ट, महंगे मेमोरी चिप्स और नई हार्डवेयर टेक्नोलॉजी के कारण इसकी कीमत बढ़ सकती है। खासतौर पर 1TB स्टोरेज वेरिएंट में सबसे ज्यादा कीमत बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं...