टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Asus ने भारत में शुक्रवार को Vivobook 14 और Vivobook 15 के रिफ्रेश्ड वेरिएंट्स लॉन्च कर दिए हैं। ये नए लैपटॉप्स Intel Core 7 Series 3 प्रोसेसर से पावर्ड हैं, जिन्हें एक डेडिकेटेड न्यूरल प्रोसेसिंग यूनिट (NPU) के साथ पेयर किया गया है। ये NPU 17 TOPS (ट्रिलियन ऑपरेशन्स पर सेकंड) तक की AI परफॉर्मेंस देने में कैपेबल है। Vivobook 14 और Vivobook 15 Full-HD IPS (Full-HD IPS) डिस्प्ले, 16GB तक की DDR5 रैम और PCIe 4.0 SSD स्टोरेज के साथ आते हैं। ये दोनों डिवाइस Windows 11 Home पर रन करते हैं।