Tech
Google Photos में आया कमाल का Video Remix फीचर, सिर्फ कुछ टैप में वीडियो बन जाएगा सिनेमैटिक
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Google Photos ने Video Remix रोलआउट करना शुरू कर दिया है, जो एक नया आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस-पावर्ड एडिटिंग फीचर है। ये फीचर शॉर्ट वीडियो क्लिप्स को स्टाइलिश इफेक्ट्स और विजुअल एन्हॉन्समेंट्स क
लेखक Saket Singh Baghel39K पढ़े गए

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Google Photos ने Video Remix रोलआउट करना शुरू कर दिया है, जो एक नया आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस-पावर्ड एडिटिंग फीचर है। ये फीचर शॉर्ट वीडियो क्लिप्स को स्टाइलिश इफेक्ट्स और विजुअल एन्हॉन्समेंट्स के साथ बदलने के लिए Gemini Omni मॉडल का इस्तेमाल करता है। ये टूल ट्रेडिशनल एडिटिंग टूल्स के बजाय प्रीसेट टेम्पलेट्स का इस्तेमाल करके यूजर्स को सिनेमैटिक लाइटिंग, आर्टिस्टिक फिल्टर्स और बैकग्राउंड बदलने की सुविधा देता है। गूगल का कहना है कि Video Remix को वीडियो एडिटिंग आसान बनाने के लिए डिजाइन किया गया है, जिससे यूजर्स सिर्फ कुछ टैप्स में स्टाइलिश क्लिप्स बना सकते हैं।



