टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Apple iPhone Air 2 पहले से ही सुर्खियों में है और इस अपकमिंग डिवाइस से जुड़े लीक्स और रूमर्स इंटरनेट पर छाई हुई हैं। जहां हर कोई ये देखने के लिए एक्साइटेड है कि iPhone Air 2 में क्या खास होने वाला है। वहीं, विजय सेल्स पर मौजूदा iPhone Air की कीमत में भारी कटौती की गई है। भारत में ओरिजनली 1,19,900 रुपये की कीमत पर लॉन्च हुआ ये स्मार्टफोन अब भारी डिस्काउंट पर उपलब्ध है। इस कीमत पर आपको 6.5 इंच का डिस्प्ले, A19 चिपसेट और 12GB रैम मिलती है। ये एक लिमिटेड-टाइम ऑफर है और इसके जल्द ही खत्म होने की उम्मीद है। अगर आप iPhone Air खरीदने की प्लानिंग कर रहे थे, तो इस डील को लपकने का ये एक अच्छा समय हो सकता है। आइए देखते हैं इस ऑफर का पूरा ब्रेकडाउन।