Tech
चोरी-छिपे डेटा भेज रहा है Anthropic का Claude Code, चीन ने बताया बड़ा सुरक्षा खतरा; तुरंत डिलीट करने का आदेश
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। चीन की साइबर सिक्योरिटी वॉचडॉग ने Anthropic के Claude Code को एक सुरक्षा खतरा बताते हुए फ्लैग किया है। एजेंसी का कहना है कि इस AI कोडिंग टूल में एक बैकडोर वल्नरेबिलिटी है जो बिना सहमति के यूज
लेखक Saket Singh Baghel30K पढ़े गए

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। चीन की साइबर सिक्योरिटी वॉचडॉग ने Anthropic के Claude Code को एक सुरक्षा खतरा बताते हुए फ्लैग किया है। एजेंसी का कहना है कि इस AI कोडिंग टूल में एक बैकडोर वल्नरेबिलिटी है जो बिना सहमति के यूजर का डेटा, जिसमें लोकेशन और पहचान की डिटेल्स शामिल हैं, रिमोट सर्वर्स पर चुपचाप ट्रांसफर कर सकती है। देश के नेशनल वल्नरेबिलिटी डेटाबेस (NVDB) द्वारा बुधवार को जारी की गई इस चेतावनी में प्रभावित वर्जन्स के नाम भी बताए गए हैं। NVDB, मिनिस्ट्री ऑफ इंडस्ट्री एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी के तहत काम करने वाला एक सरकारी प्लेटफॉर्म है। एजेंसी ने केवल एक सामान्य चिंता जताने के बजाय सभी ऑर्गेनाइजेशन्स को तुरंत एक्शन लेने के लिए कहा है।



