टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। अगर आप 26 हजार से कम में एक नया फोन खरीदने के बारे में सोच रहे हैं। साथ में बड़ी बैटरी भी चाहते हैं। हम आपको Moto के एक नए फोन के बारे में बताने जा रहे हैं। इस फोन को इसी हफ्ते भारत में लॉन्च किया गया है। साथ ही इसकी सेल भी कल यानी 13 जुलाई से शुरू होने जा रही है। आइए जानते हैं इस फोन के बारे में।
हम बात कर रहे हैं Moto G77 Power की। इसे बुधवार को भारत में लॉन्च किया गया। ये स्मार्टफोन मेकर की बजट G सीरीज का सबसे लेटेस्ट मॉडल है। भारत में Moto G77 Power के 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले सिंगल मॉडल की कीमत 25,999 रुपये तय की गई है। टेक कंपनी Axis Bank और HDFC Bank के क्रेडिट कार्ड्स पर 2,000 रुपये का इंस्टैंट डिस्काउंट भी ऑफर करेगी। इसके ऑप्शन के तौर पर, ग्राहक 2,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस भी ले सकते हैं।