Tech
क्या 2 लाख के पार जाएगी Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra की कीमत? 22 जुलाई को है इवेंट
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। सैमसंग के अपकमिंग Galaxy Z Fold 8 और Galaxy Z Fold 8 Ultra अमेरिका में अपने पिछले मॉडल्स की तुलना में ज्यादा प्राइस टैग के साथ लॉन्च हो सकते हैं। ये जानकारी एक रिपोर्ट के हवाले से मिली है। वै
लेखक Saket Singh Baghel35K पढ़े गए

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। सैमसंग के अपकमिंग Galaxy Z Fold 8 और Galaxy Z Fold 8 Ultra अमेरिका में अपने पिछले मॉडल्स की तुलना में ज्यादा प्राइस टैग के साथ लॉन्च हो सकते हैं। ये जानकारी एक रिपोर्ट के हवाले से मिली है। वैसे, फिलहाल फोन्स के ये नाम कंपनी ने कंफर्म नहीं किए हैं। Galaxy Z Fold 8 Ultra के 2,000 डॉलर (लगभग 1,90,800 रुपये) का आंकड़ा पार करने की उम्मीद है, जबकि सैमसंग से एक ज्यादा चौड़ा फोल्डेबल मॉडल भी पेश करने की उम्मीद की जा रही है। रिपोर्ट में नए फोल्डेबल्स में लॉन्च के समय से ही गूगल की Gemini Intelligence इंटीग्रेटेड होने की बात भी कही गई है। सैमसंग द्वारा 22 जुलाई को Galaxy Unpacked इवेंट में अपने नेक्स्ट-जनरेशन फोल्डेबल स्मार्टफोन्स से पर्दा उठाने की उम्मीद है।



