टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Tecno ने पुष्टि कर दी है कि Camon 50 Ultra 5G जल्द ही भारत में डेब्यू करने जा रहा है। लॉन्च से पहले कंपनी ने इस अपकमिंग स्मार्टफोन को टीज करना शुरू कर दिया है, जिसमें इसके इमेजिंग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डिजाइन पर फोकस किया गया है। उम्मीद है कि ये हैंडसेट मौजूदा Camon 50 सीरीज में शामिल होगा और भारतीय मार्केट में कई प्रीमियम फीचर्स लेकर आएगा। Tecno ने इंडियन वेरिएंट के कुछ पहलुओं का खुलासा कर दिया है, लेकिन बाकी स्पेफिकेशन्स, कीमत और अवेलेबिलिटी डिटेल्स लॉन्च के करीब अनाउंस किए जाने की उम्मीद है।