Tech
स्मार्टफोन और बैटरी कंपोनेंट पर इंपोर्ट ड्यूटी खत्म, क्या भारत में सस्ते होंगे इलेक्ट्रॉनिक्स गैजेट्स?
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। भारत ने स्मार्टफोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेस में इस्तेमाल होने वाले कंपोनेंट की कीमतों से इंपोर्ट ड्यूटी हटाने का एलान किया है। इससे शाओमी, सैमसंग, एपल और दूसरी कंपनियों के लागत में कटौती
लेखक Digital Desk48K पढ़े गए
-1783600326329.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। भारत ने स्मार्टफोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेस में इस्तेमाल होने वाले कंपोनेंट की कीमतों से इंपोर्ट ड्यूटी हटाने का एलान किया है। इससे शाओमी, सैमसंग, एपल और दूसरी कंपनियों के लागत में कटौती आ सकती है। इसके साथ ही देश में इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग सिस्टम को बढ़ावा मिलेगा।
समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने यह जानकारी दी है। यह छूट 31 मार्च 2029 तक जारी रहेगी। इस एलान के साथ इलेक्ट्रॉनिक्स डिवाइसेस के कंपोनेंट और मशीनरी पर लगने वाली मौजूदा 7.5 प्रतिशत और 5 प्रतिशत की इंपोर्ट ड्यूटी खत्म हो जाएगी।



