National
Weather Today: लखनऊ सहित पूरे उत्तर प्रदेश में कल से फिर बदलेगा मौसम, तेज धूप निकलने के आसार
जागरण संवाददाता, लखनऊ। मानसून की विदाई के बाद बुधवार को लखनऊ समेत पूर्वी एवं पश्चिमी यूपी (Weather Update) के कई जिलों में अचानक मौसम बदल गया। सुबह से बादलों की आवाजाही के बीच कई जिलों में हल्की से भारी बरसात हुई। गुरुवा
लेखक Vikash Mishra76K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, लखनऊ। मानसून की विदाई के बाद बुधवार को लखनऊ समेत पूर्वी एवं पश्चिमी यूपी (Weather Update) के कई जिलों में अचानक मौसम बदल गया। सुबह से बादलों की आवाजाही के बीच कई जिलों में हल्की से भारी बरसात हुई। गुरुवार को भी करीब 35 जिलों में इसका असर रहा।
राजधानी के कई इलाकों में हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई। बारिश के दौरान हवा की रफ्तार 40-50 किमी प्रतिघंटे रही। कानपुर में सबसे तेज 76 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चली। मौसम विभाग के मुताबिक 24 घंटे बाद बारिश में कमी आएगी और शनिवार दोपहर से प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में मौसम साफ हो जाएगा।



