National
गोवा के बाद अब बंगाल में बिसलेरी का नमूना फेल, मिला कोलीफार्म बैक्टीरिया; FSSAI ने दी मुकदमे की मंजूरी
पीटीआई, नई दिल्ली। बिसलेरी की मुश्किलें बढ़ गई हैं। भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआइ) ने बंगाल स्थित बिसलेरी के प्लांट से लिए गए पानी के सैंपल में बैक्टीरिया मिलने पर कंपनी के खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजू
लेखक Digital Desk106K पढ़े गए

पीटीआई, नई दिल्ली। बिसलेरी की मुश्किलें बढ़ गई हैं। भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआइ) ने बंगाल स्थित बिसलेरी के प्लांट से लिए गए पानी के सैंपल में बैक्टीरिया मिलने पर कंपनी के खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी दे दी है।
प्रयोगशाला जांच में पानी का नमूना पीने के लिए असुरक्षित पाया गया। सूत्रों के मुताबिक, यह नमूना जलपाईगुड़ी जिले के तेलीपाड़ा गांव स्थित बिसलेरी प्लांट से लिया गया था। जांच में पानी में कोलीफार्म बैक्टीरिया की मौजूदगी मिली।



