जेएनएन, जशपुरनगर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में मतांतरण के विरुद्ध आदिवासी समाज की सक्रियता बढ़ने लगी है। अपनी संस्कृति, परंपरा और धार्मिक पहचान को लेकर ग्रामीण अब संगठित होकर आवाज उठा रहे हैं।
ग्राम सभाओं में प्रस्ताव पारित कर मिशनरियों से जुड़े लोगों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने का सिलसिला आगे बढ़ रहा है। क्षेत्र के चार गांवों के बाद अब जिला मुख्यालय के समीप स्थित जबला गांव में भी इस संबंध में सूचना बोर्ड लगाया गया है।