राज्य ब्यूरो, लखनऊ। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से आयोजित होने वाली प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)-2026 के प्रवेश पत्र 23 अक्टूबर से डाउनलोड होने शुरू हो जाएंगे। अभ्यर्थी अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि की मदद से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।
इसमें उन्हें आवंटित परीक्षा केंद्र की जानकारी मिलेगी। परीक्षा 25 अक्टूबर, 30 अक्टूबर और एक नवंबर को दो पालियों में आयोजित की जाएगी। इसके लिए करीब 35 लाख अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया है।