राज्य ब्यूरो, शिमला। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस ने शिमला में संविधान रक्षा मार्च निकाला। चौड़ा मैदान में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ता सुबह ही जुट गए थे। चौड़ा मैदान से रिज मैदान तक पदयात्रा निकली। संविधान निर्माता डॉ. भीम राव आंबेडकर की प्रतिमा से शुरू हुआ मार्च, रिज मैदान पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की मूर्ति तक गया। 

कांग्रेस ने संविधान रक्षा मार्च से लोकतांत्रिक अधिकारों और कथित वोट चोरी के मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरा। रिज पर संविधान की प्रस्तावना पढ़कर रक्षा की शपथ ली जाएगी। कांग्रेस मार्च के बहाने भाजपा और केंद्र सरकार पर हमला बोलेगी।