National
स्कूल छूटने से UPSC में सिलेक्शन तक... जीत के जज्बे से भरी है IPS माविस टास की सफलता की कहानी
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मंजिल उन्हीं को मिलती है, जिनके सपनों में जान होती है, पंखों से कुछ नहीं होता, हौसलों से उड़ा होती है। ऐसी ही हौसलों की उड़ान की कहानी है, उत्तर प्रदेश के सोनभद्र की एएसपी माविस टास (IPS Mais Tas
लेखक Digital Desk41K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मंजिल उन्हीं को मिलती है, जिनके सपनों में जान होती है, पंखों से कुछ नहीं होता, हौसलों से उड़ा होती है। ऐसी ही हौसलों की उड़ान की कहानी है, उत्तर प्रदेश के सोनभद्र की एएसपी माविस टास (IPS Mais Tas)की, जिन्होंने तकलीफों और मुसीबतों के बावजूद, अपने सपने के लिए लड़ना नहीं छोड़ा, भारतीय पुलिस सेवा में शामिल हुईं।
माविस टास जब स्कूल में पढ़ती थीं, तब आर्थिक तंगी के कारण उन्हें और उनकी बड़ी बढ़ी बहन को एक साल तक स्कूल से दूर रहना पड़ा, क्योंकि उनके पिता उनकी ट्यूशन फीस नहीं भर पा रहे थे। कई सालों बाद संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा में दो बार असफल होने के बाद, उन्होंने तीसरे प्रयास में इसे पास किया और IPS में शामिल हुईं।



