National
मुजफ्फरपुर के अहियापुर में खौफ का माहौल: 2 दिन में 2 अज्ञात शव मिलने से हड़कंप, CCTV खंगाल रही पुलिस
जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। अहियापुर थाना क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार की सुबह-सुबह अहियापुर थाना इलाके के बाजार समिति के मुख्य गेट के पास एक ठेले पर व्यक्त
लेखक keshav kumar kumar172K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। अहियापुर थाना क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार की सुबह-सुबह अहियापुर थाना इलाके के बाजार समिति के मुख्य गेट के पास एक ठेले पर व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।
इससे महज दो दिन पहले ही अहियापुर थाने के ठीक सामने संत प्रेम भिक्षु कालेज के पास एक महिला का शव बरामद किया गया था। लगातार दो दिनों के अंतराल पर दो शव मिलने से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है।



