जागरण संवाददाता, भागलपुर। Vikramshila Setu Bhagalpur Repair: उत्तर और दक्षिण बिहार को जोड़ने वाले लाइफलाइन विक्रमशिला सेतु के पुनर्स्थापन कार्य ने अब एक नए और निर्णायक चरण में प्रवेश कर लिया है। सेतु के चिन्हित कमजोर स्पैन को तोड़ने की कवायद महाराष्ट्र की एजेंसी मैटे एसोसिएट्स द्वारा पूरी किए जाने के बाद अब दिल्ली की विशेषज्ञ एजेंसी ‘मंगलम फर्म’ ने पुनर्स्थापन के लिए तेजी से खाका खींचना शुरू कर दिया है।