जागरण संवाददाता, लखनऊ। आने वाले इस सप्ताह में प्रदेशभर में मौसम पूरी तरह साफ रहेगा। मौसम में बदलाव की वजह से दिन में जहां धूप खिलेगी, वहीं रात में हल्की ठंड महसूस होगी। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, इस सप्ताह राज्य के किसी भी हिस्से में में बारिश के आसार नहीं हैं।
पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश दोनों ही क्षेत्रों में 23 अक्टूबर तक मौसम पूरी तरह साफ रहने की संभावना है। हालांकि कुछ जगहों पर हल्की धूप खिलेगी और मौसम थोड़ा ठंडा रहेगा। आने वाले सप्ताह में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।