संवाद सहयोगी, मेहरमा (गोड्डा)। प्रखंड क्षेत्र के किसानों के लिए राहत की खबर है। रबी फसल की खेती को बढ़ावा देने के लिए सरकार अनुदानित दर पर गेहूं, मक्का, चना और मसूर के बीज उपलब्ध कराएगी।
फिलहाल प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित कृषि कार्यालय को 100 क्विंटल गेहूं और 12 क्विंटल मक्का के बीज मिल चुके हैं।
अगले दो-चार दिनों में चना और मसूर के बीज भी उपलब्ध होने की संभावना है। इसके बाद संकुल स्तर पर निर्धारित मात्रा के अनुसार किसानों को बीज बांटे जाएंगे।