जागरण संवाददाता, हरिद्वार। अंकिता भंडारी प्रकरण में नार्को टेस्ट के लिए गुजरात पहुंचे पूर्व विधायक सुरेश राठौर का मेडिकल टेस्ट कराया गया। रिपोर्ट में फिट आने पर ही नार्को टेस्ट कराया जा सकता है।
अंकिता भंडारी मामले में कथित वीआईपी की भूमिका काे लेकर पूर्व विधायक सुरेश राठौर और अभिनेत्री उर्मिला सनावर की मोबाइल पर बातचीत की ऑडियो क्लिप ने बीते जनवरी माह में हंगामा खड़ा कर दिया था। सियासी बवाल मचने पर प्रदेश सरकार को मामले की सीबीआई जांच की सिफारिश करनी पड़ी।