जागरण संवाददाता, लखनऊ। राजधानी और आसपास के जिलों के साथ पूर्वी उत्तर प्रदेश के अधिकांश इलाकों में पिछले तीन दिन से मौसम साफ है। तेज धूप निकलने से दिन के तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि भी दर्ज की गई है।
शनिवार और रविवार को पश्चिमी क्षेत्र के कई इलाकों में हल्की बरसात हुई। वहीं, लखनऊ समेत करीब 50 जिलों में सोमवार को तेज चटक धूप निकली। मौसम विभाग के अनुसार, अगले चार दिन प्रदेश के लगभग 52 से ज्यादा जिलों में मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन 15 की रात से दो दिन दिन के लिए तराई इलाकों में हल्की वर्षा हो सकती है।