National
अधूरा रह गया सपना: आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर दुर्घटना का शिकार हुआ युवा क्रिकेटर अश्वनी; एकेडमी में शोक की लहर
जागरण संवाददाता, हाथरस। आगरा-अलीगढ़ हाईवे स्थित नगला भूरा के निकट हुए सड़क हादसे में कस्बा मेंडू निवासी 15 वर्षीय किशोर अश्वनी कुशवाह की दर्दनाक मृत्यु हो गई। हादसे के बाद से मृतक के स्वजन में मातम है। जिलाधिकारी ने भी छ
लेखक Udayveer Singh94K पढ़े गए
-1795749669195.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
जागरण संवाददाता, हाथरस। आगरा-अलीगढ़ हाईवे स्थित नगला भूरा के निकट हुए सड़क हादसे में कस्बा मेंडू निवासी 15 वर्षीय किशोर अश्वनी कुशवाह की दर्दनाक मृत्यु हो गई। हादसे के बाद से मृतक के स्वजन में मातम है। जिलाधिकारी ने भी छात्र की असमय मृत्यु पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए शोक संवेदना प्रकट की है। मेंडू निवासी सुरेंद्र सिंह का 16 वर्षीय पुत्र अश्वनी कुशवाह कक्षा 10 का छात्र था। उसके पिता मेंडू स्थित मंडी में सब्जी की आढ़त लगाते हैं।



