जागरण संवाददाता, कन्नौज। वैसे तो कन्नौज के समाजवादियों पर रविवार हुई कार्यवाही कोई नहीं है। इससे पहले 2017 के विधानसभा चुनाव में जिले की तीन विधानसभा क्षेत्र की तिर्वा, छिबरामऊ सीट पर करारी हार का सामना करने के बाद भी प्रदेश संगठन ने जिला कार्यकारिणी को भंग कर दिया था।
उस समय पार्टी का जिले में नेतृत्व मजहारुल हक उर्फ मुन्ना दरोगा कर रहे थे। हालांकि उसके बाद नए संगठन की घोषणा तुरंत न करते हुए चार साल बाद नेतृत्व ने 2021 में की, और कलीम खान को नए जिलाध्यक्ष का दायित्व सौंपा था। इस बीच 2019 के लोकसभा चुनाव में भी पार्टी प्रत्याशी डिंपल यादव को भाजपा प्रत्याशी सुब्रत पाठक से हार का सामना करना पड़ा था।

पार्टी के निवर्तमान प्रवक्ता विजय द्विवेदी बताते हैं कि 2017 के विधानसभा चुनाव के बाद भी इसी प्रकार की कार्यवाही हुई थी। हालांकि इस बार यह कार्रवाई इस लिए भी खासी चर्चा में इस लिए है क्योंकि पार्टी नेतृत्व ने उन लोगों को भी संगठन से बाहर का रास्ता दिखाया है जो जिले में नहीं बल्कि प्रदेश और राष्ट्रीय कार्यकारिणी में पदासीन हैं।