शिवम यादव, लखनऊ। उत्तर प्रदेश में शिक्षक और स्नातक निर्वाचन की कुल 11 सीटों पर चुनाव संपन्न हुए, जिसमें भारतीय जनता पार्टी ने छह सीटों पर जीत का परचम लहराया। इनमें स्नातक की दो और तीन शिक्षक सीटें शामिल हैं। सबसे खास बात यह रही कि मेरठ में भाजपा ने दोनों सीटों पर विजय हासिल की है। इसके अलावा, आगरा स्नातक, लखनऊ शिक्षक और बरेली-मुरादाबाद, गोरखपुर-फैजाबाद खंड की शिक्षक सीट पर भी भाजपा ने अपना भगवा लहरा दिया है।