National
पंजाब चुनाव 2027: भाजपा-अकाली दल साथ आए, 8 दिसंबर की मोगा रैली में दिखेगी NDA की ताकत
रोहित कुमार, चंडीगढ़। गुरुपर्व के अवसर पर भाजपा और शिरोमणि अकाली दल ने 2027 के पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए गठबंधन का ऐलान कर दिया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दोनों दलों के मिलकर चुनाव लड़ने की घोषणा की। गठबंधन के
लेखक Rohit Kumar163K पढ़े गए

रोहित कुमार, चंडीगढ़। गुरुपर्व के अवसर पर भाजपा और शिरोमणि अकाली दल ने 2027 के पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए गठबंधन का ऐलान कर दिया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दोनों दलों के मिलकर चुनाव लड़ने की घोषणा की। गठबंधन के ऐलान के साथ ही अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने 8 दिसंबर को मोगा में होने वाली रैली को लेकर बड़ा राजनीतिक संदेश दिया। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की जयंती पर मोगा में रैली होगी और इसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी शामिल होंगे। गठबंधन के बाद यह दोनों दलों की पहली बड़ी संयुक्त राजनीतिक गतिविधि होगी।
-1795507962937.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)


