National
नाली का लेवल खराब या सफाई में लापरवाही? सड़क पर बह रहा गंदा पानी, घरों से निकलना मुश्किल
संवाद सहयोगी, हसनपुर (पलवल)। वार्ड नंबर दो स्थित मल्लाह मोहल्ले और जटोली रोड पर जल निकासी की समस्या स्थानीय लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। नालियों का दूषित पानी सड़कों पर जमा होने से लोगों का घरों से निकलना मुश्
लेखक Ankur Agnihotri200K पढ़े गए

संवाद सहयोगी, हसनपुर (पलवल)। वार्ड नंबर दो स्थित मल्लाह मोहल्ले और जटोली रोड पर जल निकासी की समस्या स्थानीय लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। नालियों का दूषित पानी सड़कों पर जमा होने से लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है।
हालात यह हैं कि घरों के सामने कीचड़ फैली हुई है और राहगीरों को गंदे पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा है। समस्या के समाधान के लिए जिम्मेदार दो विभाग एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डाल रहे हैं, लेकिन स्थानीय लोगों को राहत नहीं मिल रही।
-1795507962937.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)


