राज्य ब्यूरो, लखनऊ। प्रदेश में शिक्षक राजनीति की तस्वीर बदल रही है। कभी विधान परिषद के शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में शिक्षक संगठनों का प्रभाव निर्णायक माना जाता था।
खासकर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के नेताओं की जीत को संगठन की ताकत और शिक्षकों के बीच उनकी पकड़ का प्रमाण माना जाता था। इस शिक्षक एमएलसी चुनाव में छह में से चार सीटें भाजपा और दो सीटें सपा ने जीती हैं। किसी भी सीट पर माध्यमिक शिक्षक संघ का प्रतिनिधि जीत नहीं सका।