डिजिटल डेस्क, नागपुर। महाराष्ट्र में दुरंतो एक्सप्रेस एक बार फिर पत्थरबाजी की घटना का शिकार हुई। 23 नवंबर को अजनी रेलवे स्टेशन के आगे मनीष नगर के पास एक अज्ञात व्यक्ति ने मुंबई जाने वाली दुरंतो एक्सप्रेस के A2 कोच पर पत्थर फेंके, जिससे खिड़की का बाहरी शीशा टूट गया।
न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, नागपुर मंडल के पीआरओ ने बताया कि इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। ट्रेन ने बिना किसी रुकावट के अपनी यात्रा जारी रखी और वर्धा रेलवे स्टेशन के पास इसकी अस्थायी मरम्मत की गई।