National
क्यों मनाई जाती है देव दीपावली? भगवान शिव और तारकासुर के पुत्रों के वध जुड़ा है पौराणिक इतिहास
जागरण संवाददाता, वाराणसी। देव दीपावली के लिए घाटों, सरोवर तटों और देवालयों में साज-सज्जा पूरी कर ली गई है। आकर्षक विद्युत झालरों के साथ दीपदान के लिए दीया-बाती की व्यवस्था भी की गई है।
लेखक Saurabh Agrawal194K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, वाराणसी। देव दीपावली के लिए घाटों, सरोवर तटों और देवालयों में साज-सज्जा पूरी कर ली गई है। आकर्षक विद्युत झालरों के साथ दीपदान के लिए दीया-बाती की व्यवस्था भी की गई है।
काशी हिंदू विश्वविद्यालय के ज्योतिष विभाग के पूर्व अध्यक्ष प्रो. विनय कुमार पांडेय ने बताया कि पौराणिक कथा के अनुसार, देवताओं की प्रार्थना पर भगवान शिव ने पृथ्वी को रथ, सूर्य-चंद्र को पहिये, वेदों को अश्व, ब्रह्मा को सारथि और मेरु पर्वत को धनुष बनाकर पाशुपतास्त्र से तारकासुर के तीन पुत्रों विद्युन्माली, तारकाक्ष और कमलाक्ष के पुरों को भस्म कर दिया था।
-1795489715131.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)


