एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश होमगार्ड की परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर है। दरअसल उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) की ओर से UP Home Guard Final Marks 2026 जारी कर दिए गए हैं। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब पोर्टल पर जाकर परीक्षा में प्राप्त कुल अंकों की जांच कर सकते हैं। फाइनल मार्क्स डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को पोर्टल पर पंजीकरण संख्या और जन्मतिथि का उपयोग करना अनिवार्य है।