National
एटा में UP बोर्ड परीक्षा 2027 के लिए 85 केंद्र निर्धारित, 28 निजी स्कूल भी शामिल
जागरण संवाददाता, एटा। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने हाईस्कूल तथा इंटरमीडिएट की आयोजित होने वाली बोर्ड परीक्षा 2027 के लिए परीक्षा केंद्र की अंनतिम सूची जारी कर दी है। फिलहाल बोर्ड ने परीक्षा के लिए 85 केंद्र निर्धारित किए हैं
लेखक Pravesh Dixit61K पढ़े गए
-1793174685813.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
जागरण संवाददाता, एटा। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने हाईस्कूल तथा इंटरमीडिएट की आयोजित होने वाली बोर्ड परीक्षा 2027 के लिए परीक्षा केंद्र की अंनतिम सूची जारी कर दी है। फिलहाल बोर्ड ने परीक्षा के लिए 85 केंद्र निर्धारित किए हैं। खास बात यह है कि राजकीय स्कूलों का कद कम किया गया है वही सहायता प्राप्त स्कूलों पर भरोसा दिखाते हुए 28 निजी स्कूलों को भी सूची में स्थान दिया गया है। सूची जारी होने के बाद स्कूलों से 28 अक्टूबर तक आपत्तियां मांगी गई हैं।
यहां बता दें कि बोर्ड परीक्षा 2027 के लिए परीक्षा केंद्र निर्धारण को लेकर पिछले महीने से ही विभाग द्वारा गतिविधियां संचालित की जा रही थी। जिले के 575 विद्यालयों द्वारा माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर डाटा अपलोड किया, इसी डाटा के आधार पर बोर्ड द्वारा आगामी बोर्ड परीक्षा के लिए जारी की गई सूची में 85 स्कूलों को स्थान दिया है।

-1795507962937.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)