संवाद सूत्र, बैरिया (मुजफ्फरपुर)। पर्व-त्योहार के दौरान भीड़भाड़ वाले इलाकों में महिलाओं के आभूषण, मोबाइल, पर्स व नकदी चोरी करने वाली उत्तर प्रदेश व सिवान की 15 महिलाओं को नगर थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
इनके पास से सोने के तीन लॉकेट, कान का एक झुमका, पांच मोबाइल व 16 हजार आठ सौ रुपये जब्त किए गए। सिटी एसपी मोहिल्बुला अंसारी ने बताया कि 16 अक्टूबर को नगर थानाध्यक्ष को सूचना मिली कि अंतरराज्यीय गिरोह की शातिर महिलाएं शहरी क्षेत्र में भीड़ में शामिल होकर चोरी व छिनतई की घटना को अंजाम दे रही हैं।