डिजिटल डेस्क, संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र (यूएन) ने बाल विवाह रोकने और बालिकाओं के अधिकारों को मजबूत करने के लिए भारत के प्रयासों की प्रशंसा की है। यूएन ने कहा कि इस देश ने दिखाया है कि निरंतर निवेश और बड़े पैमाने पर सामुदायिक सहभागिता से वास्तविक और सार्थक बदलाव लाया जा सकता है।
यूएन में भारत और सिएरा लियोन के स्थायी मिशनों ने सोमवार को अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर 'बालिकाओं में निवेश - हमारे भविष्य को बदलना' थीम पर एक कार्यक्रम की मेजबानी की।