National
UAE से भारत लाया गया भगोड़ा मोहम्मद माजिन, शादी का झांसा देकर की 14 महिलाओं से ठगी और यौन शोषण
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। महिलाओं के कथित यौन शोषण के मामलों में महाराष्ट्र पुलिस द्वारा वांछित एक व्यक्ति को शुक्रवार को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) से वापस भारत लाया गया (डिपोर्ट किया गया)। इस पूरी कार्रवाई में केंद्रीय जा
लेखक Digital Desk199K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। महिलाओं के कथित यौन शोषण के मामलों में महाराष्ट्र पुलिस द्वारा वांछित एक व्यक्ति को शुक्रवार को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) से वापस भारत लाया गया (डिपोर्ट किया गया)। इस पूरी कार्रवाई में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने समन्वय किया।
इस भगोड़े मोहम्मद माजिन के खिलाफ इंटरपोल का रेड नोटिस जारी था। सीबीआई की प्रवक्ता बीना यादव ने एक बयान में बताया कि वह एक ऐसे मामले में वांछित था, जिसमें उसने कथित तौर पर पीड़िता को शादी का झूठा झांसा देकर अपने जाल में फंसाया, उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और उसका शारीरिक, मानसिक व आर्थिक शोषण किया। इसमें उससे धोखे से 18 लाख रुपये ऐंठना भी शामिल है।



