राज्य ब्यूरो, रांची। बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा, होटवार में विचाराधीन बंदी के साथ तीन बार सामूहिक यौन हिंसा, नशीला पदार्थ पिलाने, शिकायत दबाने और उपचार से वंचित रखने के आरोपों पर नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने सीबीआइ जांच की मांग की है।
उन्होंने गुरुवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर जेल प्रशासन की भूमिका पर सवाल उठाए। बाबूलाल मरांडी ने पत्र में कहा है कि कोतवाली थाना में कांड संख्या 0066/2026, दिनांक 12 नवंबर 2026 के तहत जेल अधीक्षक, वार्ड प्रभारियों और चिकित्सा अधिकारी समेत 19 आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई है।