National
मौलाना से हुआ प्यार तो पति को भूली, नवादा में चार बच्चों की मां घर से फरार; 6 दिन से तलाश जारी
जागरण संवाददाता, नवादा। बिहार के नवादा से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। नगर थाना क्षेत्र के नन्हू नगर मोहल्ले से एक महिला अपने चार बच्चों के साथ पिछले छह दिनों से लापता है। महिला के पति ने मोहल्ले के ही एक व्यक्
लेखक vinay kumar pandey116K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, नवादा। बिहार के नवादा से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। नगर थाना क्षेत्र के नन्हू नगर मोहल्ले से एक महिला अपने चार बच्चों के साथ पिछले छह दिनों से लापता है। महिला के पति ने मोहल्ले के ही एक व्यक्ति पर पत्नी और बच्चों को बहला-फुसलाकर ले जाने का संदेह जताया है।
पति का आरोप है कि संबंधित व्यक्ति झाड़-फूंक और फातिहा पढ़ने के बहाने उसके घर आता-जाता था। वहीं, घर में रखे लोन के एक लाख रुपये भी गायब हैं। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।



