National
Tigri Mela 2026: तिगरी गंगा मेले की तैयारियां तेज, डीएम ने दिए सड़कें चौड़ी करने के सख्त निर्देश
संवाद सहयोगी, गजरौला (अमरोहा)। उत्तरी भारत के प्रसिद्ध तिगरी गंगा मेले को भव्य और व्यवस्थित रूप से आयोजित कराने के लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शनिवार को जिलाधिकारी डाॅ. नितिन गौड़ ने गांव तिगरी स्थित अंगूरी द
लेखक Asif Ali149K पढ़े गए

संवाद सहयोगी, गजरौला (अमरोहा)। उत्तरी भारत के प्रसिद्ध तिगरी गंगा मेले को भव्य और व्यवस्थित रूप से आयोजित कराने के लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शनिवार को जिलाधिकारी डाॅ. नितिन गौड़ ने गांव तिगरी स्थित अंगूरी देवी धर्मशाला में अधिकारियों के साथ बैठक कर मेले की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को अपने-अपने कार्य निर्धारित समय सीमा में पूरे करने के निर्देश दिए। इस बार मेले का मुख्य स्नान 24 नवंबर को होगा।



